Business News

पबमैटिक ने प्रीबिड डॉट जेएस (Prebid.js) का विस्तार ओपनरैप से किया, उद्योग का पहला हाईब्रिड क्लाइंट - और सर्वर - साइड रैपर समाधान

Business Wire India

ओपन डिजिटल मीडिया उद्योग के लिए ऑटोमेशन सोल्यूशंस कंपनी पबमैटिक ने आज अपने ओपनरैप उत्पाद का और विस्तार करने की घोषणा की। अब यह उद्योग का पहला निशुल्क और पूरी तरह समर्थित हाईब्रिड रैपर सोल्यूशन है। सबसे विस्तृत उपयोग वाले ओपन सोर्स कंटेनर स्क्रिप्ट प्रीबिड डॉट जेएस (Prebid.js) का विस्तार करते हुए ओपनरैप प्रकाशक के ग्राहक और सर्वर साइड मांग के एकीकरण मेल को विज्ञापनों के संबंध में अपने निर्णय की रणनीति को फ्यूचर प्रूफ बनाने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ बनाता है।  
 
पबमैटिक में एसवीपी, प्रोडक्ट मैनेजमेंट ईवैन सिमेवन ने कहा, “प्रकाशकों को अब बढ़ते मोनेटाइजेशन विद क्लाइंट साइड इंटीग्रेशन तथा एक ऐसे भविष्य की तैयारी करने में से किसी एक का चुनाव करने की आवश्यकता नहीं होती है जब नीलामी का पारगमन सर्वर की ओर हो जाएगा। अग्रणी ओपन-सोर्स कोड प्रीबिड डॉट जेएस का विस्तार करते हुए ओपनरैप अब प्रकाशकों को बाजार की मांग तक सबसे विस्तृत ऐक्सेस मुहैया कराता है और इसके साथ उनके लिए ट्रेड ऑफ की आवश्यकता खत्म कर देता है। प्रीबिड डॉट जेएस की पहुंच 70 से ज्यादा डिमांड पार्टनर्स और सैकड़ों डीएसपी तक होती है। भविष्य में सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रकाशकों को चाहिए कि वे अपने हेडर बिडिंग एकीकरण को सर्वश्रेष्ठ बनाएं ताकि राजस्व को अधिकत्तम करने और साझेदार प्रबंध को आसान बनाने में सहायता मिले।”
 
ओपनरैप प्रीबिड डॉट जेएस (Prebid.js) का विस्तार करता है ताकि ऐसे मैनेजमेंट टूल्स मुहैया कराए जा सकें जिसकी आवश्यकता प्रकाशकों को अपनी हेडर बिडिंग रणनीति को समृद्ध बनाने के लिए होती है। पबमैटिक के ओपनरैप से प्रकाशक निम्नलिखित में सक्षम होंगे:
 
  • मौजूदा डैप्टर्स और हेडर इंटीग्रेशन में निवेश का उपयोग;
  • पबमैटिक के सहजअनुभूति वाले यूआई को आगे बढ़ाइए, जहां वे कंफीगुरेशन के लिए जटिल कस्टम कोडिंग की आवश्यकता के बगैर अपने सभी हेडर बिडिंग पार्टनर्स का ग्रैनुलर यूजर कंट्रोल से प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें जैसे टाइम आउट सेटिंग और पीएमपी डील सपोर्ट;
  • उद्योग में अग्रणी रीयल टाइम एनालिटिक्स को ऐक्सेस कीजिए, इसमें परिमाण, लैटेंसी और मोनेटाइजेशन मेट्रिक्स शामिल है जिसकी आवश्यकता उन्हें संपूर्ण इनवेंट्री मैनेजमेंट के लिए होती है;
  • ग्राहक और सर्वर साइड एकीकरण के सर्वश्रेष्ठ मेल से परिचालन लागत कम करते हुए विज्ञापन राजस्व बढ़ाना।
 
यही नहीं, ओपनरैप को महीनों की जगह कुछ दिनों में लागू किया जा सकता है। सभी प्रकाशकों को पबमैटिक के सोल्यूशंस इंजीनियरिंग और अकाउंट टीम्स से किसी अतिरिक्त शुल्क के बगैर समर्पित सहायता प्राप्त होगी। इससे वे बेहतर मोनेटाइजेशन के लिए अपनी हेडर बिडिंग रणनीति को प्रभावी ढंग से ऑप्टिमाइज कर पायेंगे।  
 
पबमैटिक के सह-संस्थापक और सीईओ राजीव गोयल ने कहा, “राजस्व का प्रबंध करने वाली टेक्नालॉजी तेजी से उभर रही है या बेहतर हो रही है। प्रत्येक कंपनी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ेंगी।” उन्होंने आगे कहा, “ओपनरैप के हाईब्रिड एप्रोच से प्रकाशक मोनेटाइजेशन रणनीतियों को आसानी से बदल सकते हैं क्योंकि डिमांड (मांग) ग्राहक की तरफ से सर्वर की तरफ चली जाती है। और यह सब एक अकेले, पूरी तरह समर्थिक समाधान के अंदर होता है तथा इसके लिए प्रकाशक को कोई अतिरिक्त लागत नहीं लगती है।”
 
ओपनरैप का विस्तार पबमैटिक से नवीनतम नवीनता है जिसने इस साल के शुरू में अपने ऐप्प हेडर में बिडिंग क्षमता की घोषणा की। ओपनरैप को दुनिया भर में दर्जनों प्रकाशकों ने अपनाया है। और एक व्यापक हाईब्रिड रैपर एक अन्य कदम होगा जिसके जरिए विज्ञापनों के संबंध में पूरा नियंत्रण प्रकाशकों को लौटाना संभव होगा। 
 
पबमैटिक के बारे में
 
पबमैटिक ओपन डिजिटल मीडिया उद्योग के लिए एक ऑटोमेशन सोल्यूशंस कंपनी है। प्रकाशकों के लिए इसमें अग्रणी ओमनी चैनल रेवन्यू ऑटोमेशन प्लैटफॉर्म और मीडिया खरीदारों के लिए एंटरप्राइज ग्रेड प्रोग्रामैटिक टूल्स। प्रकाशक पहले के पबमैटिक के रुख से विज्ञापनदाताओं के लिए प्रीमियम इनवेंट्री ऐट स्केल को ऐक्सस करना संभव होता है। हर महीने करीब एक ट्रिलियन ऐड इंप्रेशन को प्रोसेस करने के लिए पबमैटिक ने एक अंतरराष्ट्रीय संरचना तैयार की है ताकि उपभोक्ता, कंटेंट और ब्रांड के बीच अर्थपूर्ण कसनेक्शन सक्रिय किया जा सके। पबमैटिक का फोकस 2006 से डाटा और टेक्नालॉजी नवीनता पर है और इसने प्रोग्रामैटिक उद्योग के विकास को गति दी है। इसका मुख्यालय रेडवुड सिटी, कैलिफोर्निया में है और यह दुनिया भर में 11 कार्यालय तथा यह छह डाटा सेंटर चलाता चलाता है।
 
पबमैटिक, पबमैटिक इंक का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है। अन्य ट्रेडमार्क अपने संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं।
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें:  https://www.businesswire.com/news/home/20170524005119/en/
 
संपर्क:
पबमैटिक
जोहाना बॉमैन, 646-453-7245
सीनियर डायरेक्टर, मार्केटिंग कम्युनिकेशंस मैनेजर
johanna.bauman@pubmatic.com